दौसा में स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की कार्रवाई

दौसा की मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी सागर राणा के निर्देशन और मानपुर पुलिस उप अधीक्षक दीपक कुमार मीना के नेतृत्व में थाना इंचार्ज गौरव प्रधान की टीम ने उदयपुरा रोड पर बंजारा ढाणी को जाने वाले रास्ते में सुनसान जगह दो युवकों के कब्जे से 6.28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक को जप्त किया। मामले में पुलिस ने रूपसिहं उर्फ धांधू माली निवासी भण्डारी वाली ढाणी उदयपुरा और राधेश्याम माली निवासी सॉकरवाडा टोडाभीम करौली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रूपसिंह उर्फ धांधू सैनी के खिलाफ 3 मामले पूर्व में दर्ज है। ऐसे में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल जितेंद्रसिंह, कपिल, ओमेंद्र और जस्सो शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *