महू में बैंक के बाहर से दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट हो गई। बाइक सवार दो बदमाश शराब कंपनी के कर्मचारी के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन ले गए। वारदात महू के ड्रीमलैंड चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर शुक्रवार दोपहर की है। शराब कंपनी के कर्मचारी हर्षित, गौरव ओर रौनक यहां बैंक से पैसे निकालने पहुंचे थे। बैंक से 10 लाख रुपए विड्रॉल करके रुपए बैग में रखे। जैसे ही बाहर आए, ताक लगाकर खड़े बाइक सवार दो बदमाश पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। शराब कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत अपने ठेकेदार बद्री फौजी को वारदात की जानकारी दी। ठेकेदार ने पुलिस को फोन किया। देखिए, दो तस्वीरें… चालान भरने के लिए निकाली थी रकम
शराब ठेकेदार बद्री फौजी के बेटे अमन ठाकुर ने बताया- सुबह 11.30 बजे अभय का फोन आया कि लड़के पैसे निकालने गए थे। उनके साथ ड्रीमलैंड चौराहे पर लूट हो गई। यह रकम चालान जमा करने के लिए निकाली थी। रुपयों से भरा बैग हर्षित के हाथ में था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…


