पाली में टेक्सटाइल बिजनेसमैन की मांझे से कटी गर्दन:बाइक पर जा रहे थे, गर्दन–अंगुली पर लगे 7 टांके

पाली में शनिवार सुबह एक टेक्सटाइल बिजनेसमैन की गर्दन और अंगुली पतंग के मांझे से कट गई। उधर से गुजर रहे लोग उन्हें इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उनकी गर्दन और अंगुली में सात टांके लगाने पड़े। जानकारी के अनुसार पाली शहर के शिवाजी नगर रहने वाले 40 साल के टेक्सटाइल बिजनेसमैन मुकेश पुत्र मिश्रीमल जैन किसी काम कैसे बाइक लेकर मिल गेट की तरफ आ रहे थे। इस दौरान ओवरब्रिज पर एक पतंग का मांझा उनके गले में लिपट गया। जिससे गला कट गया। समय रहते टेक्सटाइल बिजनेसमैन ने समझदारी दिखाते हुए अंगुली बीच में डाल दी वरना गर्दन पर ओर गहरा घाव हो जाता। हादसा होते देख उधर से गुजर रहे अन्य वाहन चालक उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उनके मांझे से कटी गर्दन पर 4 और अंगुली पर 3 टांके लगाए गए। डॉक्टर ने बताया कि टेक्सटाइल बिजनेसमैन की हालात अब खतरे से बाहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *