करौली में छाया सीजन का सबसे घना कोहरा:शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज

करौली जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में सीजन का सबसे घना कोहरा नजर आया। घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। क्षेत्र में घने कोहरे के चलते वाहन ड्राइवरों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सुबह काम पर जाने वाले लोगों, स्कूल जाने वाले छात्र और मजदूर वर्ग के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे और कम दृश्यता के चलते वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। मौसम विभाग ने भी आगामी दो दिन कोहरा और बादल छाए रहने की चेतावनी दी है। हालांकि 10 बजे तक कोहरा पूरी तरह साफ हो गया। घने कोहरे के चलते वाहन दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। घने कोहरे में कम दृश्यता के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गवा बैठे हैं। मौसम विभाग ने कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने और सावधानी बरतने की भी अपील की है। जिला कृषि मौसम इकाई कृषि विज्ञान केंद्र हिंडौन के एमके नायक ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री, शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। क्षेत्र में 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। सुबह आद्रता का स्तर 22 प्रतिशत और शाम को 58 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कोहरा छाने की भी चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *