पठानकोट में पनबस-PRTC कर्मचारी हड़ताल पर:किलोमीटर स्कीम का विरोध, बस स्टैंड खाली कराए, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब सरकार ने पनबस और पीआरटीसी बेड़े में किलोमीटर स्कीम के तहत बसें शामिल करने का निर्णय लिया है। कर्मचारी इस निर्णय का लगातार विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को पठानकोट में कर्मचारी हड़ताल पर रहे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यवस्था में किसी बाधा को रोकने के लिए पुलिस ने पनबस और पीआरटीसी के नेताओं को पहले ही हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई के विरोध में पनबस और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने बस स्टैंड भी खाली करा दिए हैं। सरकार ले रही कर्मचारी विरोधी निर्णय : सैनी हड़ताल पर गए कर्मचारियों से बातचीत में कर्मचारी जगदीश सैनी ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी निर्णय ले रही है। उनके अनुसार, इस विरोध को देखते हुए सरकार के निर्देश पर पुलिस ने उनके नेताओं को गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने बस स्टैंड खाली कराकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि किलोमीटर स्कीम के माध्यम से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *