उदयपुर के 100 से ज्यादा विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ इकबाल सक्का ने इस बार 1 सेंटीमीटर का ध्वज 1 सेंटीमीटर का राम मंदिर व 1 सेंटीमीटर का सूरज बनाया है। सक्का ने इसे राम मंदिर में भेंट करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या को पत्र लिखा है। सक्का ने बताया कि हाल ही में अयोध्या में 700 टन व 44 फीट लंबे ध्वज को राम मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी ने केसरिया रंग का ध्वज फहराया। इसी खास मौके पर सक्का ने राम मंदिर में भेंट करने के लिए चांदी से एक सेंटीमीटर का केसरिया रंग का ध्वज बनाया जिस पर बाकायदा ॐ व सूरज के चिन्ह के साथ कोविदार पेड़ की कलाकृति भी ध्वज पर बनाई। सक्का ने बताया कि इस सूक्ष्य कलाकृति को लेंस की मदद से ही देखा जा सकता है। साथ में एक सेंटीमीटर का मंदिर बनाया और उसके कलश पर केसरिया रंग का ध्वज लहराया है। एक मिलीमीटर के मंदिर को केसरिया सफेद व हरे रंग से बाकायदा सजाया गया है। साथ में एक मिलीमीटर का सूरज भी बनाया है। इन कलाकृतियों को डॉ सक्का श्रीराम मंदिर में भेंट करने के भाव रखते है और इसके लिए उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट को एक पत्र भी लिखा है।
सक्का ने कई चीज बनाई


