धौलपुर के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में चयन:अलवर में होने वाली सीनियर चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

धौलपुर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन धौलपुर ने टाइगर मार्शल आर्ट्स संस्थान के देखरेख में राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया। यह चैंपियनशिप 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होगी। ट्रायल में कुल चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें 68 किलोग्राम वर्ग में विनीत शर्मा, 74 किलोग्राम वर्ग में लकी सोनी, 80 किलोग्राम वर्ग में हिमांशु और 87 किलोग्राम वर्ग में मनोज शर्मा शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अलवर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धौलपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस ट्रायल प्रक्रिया को टाइगर मार्शल आर्ट्स संस्थान के सचिव विक्रांत मुद्गल ने संपन्न कराया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विनीत शर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *