नागौर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 29 नवंबर, 2025 को आवश्यक रखरखाव और राजस्व वसूली अभियान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद राजस्थान राज्य प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा 220 केवी जीएसएस पर 132 केवी और 33 केवी मेन बस में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है, जिसके चलते 29 नवंबर 2025, शनिवार, को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान शहरी क्षेत्र में संचालित 33/11 केवी जीएसएस बासनी, मानासर, पुराना पॉवर हाउस, बड़ली, पुराना हॉस्पिटल, रेस्ट हाउस, टीको से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर (टीको लिफ्ट, रींको लिफ्ट, जेएलएन हॉस्पिटल, वीआईपी फीडर को छोड़कर) में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्र में संचालित 33/11 केवी जीएसएस अमरपुरा, गंठीलासर, जोधियासी, ताऊसर, कुम्हारी, ढिंगसरा, भेड़, गोधन, रोल, इगनाणा से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान विद्युत निगम ने सूचित किया है कि 29 और 30 नवंबर 2025 (शनिवार और रविवार) को अवकाश के दिन भी बकाया वसूली का अभियान जारी रहेगा। सभी उपभोक्ताओं से जिनका बिजली का बिल बकाया है, उनसे अपना बिल समय पर जमा करवाने की अपील की गई है ताकि कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई और विद्युत व्यवधान से बचा जा सके। इस दौरान, सभी कनिष्ठ अभियंता और फीडर इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में राजस्व वसूली का कार्य करेंगे और जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया होगा, उनका कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई भी करेंगे।


