जनवरी के तीसरे ही दिन पारा 30 डिग्री के पार:इंदौर में 10 सालों में तीसरी बार तापमान 6 डिग्री ज्यादा; दिन में ठण्ड का असर कम

इंदौर में जनवरी की शुरुआत में ही कंपकंपाने वाली ठण्ड के तेवर पिछले 24 घंटों में अचानक कम हो गए हैं। हालांकि ठण्डी हवाएं चल रही हैं लेकिन तापमान में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को दिन का तापमान 3 डिग्री उछलकर 30.5 (+6) डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। जनवरी के 10 सालों में पांचवी बार ऐसा हुआ है जब तापमान 30 डिग्री से ज्यादा तक पहुंचा है। शनिवार सुबह हल्की ठण्ड रही जबकि विजिबिलिटी 1500 मीटर की थी। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी ठण्ड से हल्की राहत के आसार जताए हैं। इसके पूर्व शुक्रवार रात के तापमान में हल्का इजाफा हुआ और 11.4 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दरअसल शुक्रवार को दिन में हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटे की थी। साथ ही दिनभर धूप खिली होने के कारण ठण्ड का असर कम होता गया। फिर रात को ठण्ड का असर रहा। बीते 10 सालों में जनवरी में दिन का तापमान चार बार 30 डिग्री पार गया था। इसमें खास यह कि 3 जनवरी 2018 को (पहले हफ्ते में ही) दिन का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को भी तापमान 30 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। इंदौर में जनवरी के 10 सालों का तापमान ​​​​​​मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक 6 और 7 जनवरी को कोहरा छंट जाएगा। दिन-रात के टेम्परेचर में बढ़ोतरी होगी। कुछ दिन उतार-चढ़ाव के बाद कड़ाके की ठंड का असर फिर से बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *