धार में 6 महीने से पुलिया जर्जर, डामर उखड़ा:सड़क पर निकले सरिए; 10 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर हादसे का खतरा

धार जिले के राजगढ़ नगर में स्थित धोबी घाट पुलिया की सड़क 6 महीने से जर्जर हालत में है। यह पुलिया 10 से अधिक गांवों को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया का डामर पूरी तरह उखड़ चुका है, जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। निर्माण के दौरान लगाए गए लोहे के सरिए (रॉड) भी अब सड़क के ऊपर बाहर निकल आए हैं। इन खुले सरियों और गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। लोगों को बना रहता है हादसे का खतरा कई लोगों ने यहां से गुजरते समय फिसलने और बाइक स्लिप होने की शिकायत की है। दिन के समय भी यह पुलिया खतरनाक बनी रहती है, लेकिन रात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। पुलिया के आसपास पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें नहीं होने के कारण गड्ढे और बाहर निकले सरिए अंधेरे में दिखाई नहीं देते, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरना पड़ता है। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई स्थानीय भारत सिंगर ने बताया कि पुलिया की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन तक शिकायतें पहुंचाई गई हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी नियमित रूप से इसी मार्ग से गुजरते हैं, फिर भी पुलिया की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। यह सड़क पिछले 6-7 महीनों से इसी खराब स्थिति में है। स्थानीय निवासी राकेश खराड़ी और विशाल टेलर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिया की सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों और ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस पुलिया के मार्ग को तुरंत सुधारा जाए। लोक निर्माण विभाग की अधिकारी बबीता मालवीय ने कहा है कि सड़क की मरम्मत के लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *