भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:मतदाता सूची में गड़बड़ियों और नाम कटने की शिकायत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार, 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष गहन पुनःनिरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान सामने आ रही गड़बड़ियों और मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायतों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि 4 नवंबर से जिले में चल रहे एसआईआर अभियान में कई बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) ने जानकारी दी है। उनके अनुसार, वर्ष 2003 में अन्य राज्यों से आए कई नागरिकों के नाम मतदाता सूची में नहीं मिल रहे हैं, जिससे वे अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। विधायक रोहाणी ने यह भी कहा कि मतदाता सूची से कई नाम अनावश्यक रूप से हटाए जा रहे हैं, जिसके कारण आम नागरिकों को नाम जुड़वाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इन सभी विसंगतियों की जानकारी कलेक्टर को देते हुए तत्काल समाधान की मांग की। विधायक रोहाणी के अनुसार, कलेक्टर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उचित जांच के बाद सभी त्रुटियों को दूर किया जाएगा और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में पुनः जोड़े जाएंगे। ज्ञापन सौंपने वाले भाजपा प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, जिला महामंत्री पंकज दुबे और रजनीश यादव शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *