पलामू में तीन बाइक को बुलेट से मारी टक्कर, मौत:युवक ने एक के बाद एक तीन बाइक को मारी टक्कर, हेलमेट नहीं पहना था

पलामू के शहर थाना क्षेत्र में अघोर आश्रम के पास लीलावती अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने तीन अन्य बाइकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुलेट चालक आयुष कुमार (19) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य मोटरसाइकिल चालक अभिषेक कुमार गुप्ता (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभिषेक का पैर टूट गया है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक आयुष कुमार हमीदगंज शिवमंदिर के पास के निवासी था, जबकि घायल अभिषेक कुमार गुप्ता पटेलनगर के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयुष तेज रफ्तार से बुलेट चला रहा था और उसने एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मारी। अंतिम बाइक से टकराने के बाद वह गिर गया। आयुष ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आयुष अपने पिता को कचहरी में छोड़ने के बाद सुबह 11 बजे बुलेट की सर्विसिंग कराने की बात कहकर घर से निकला था। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आयुष के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आयुष बीएन कॉलेज में बीए पार्ट-3 का छात्र था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *