मुलताई में SIR का 100% डिजिटाइजेशन पूरा:बैतूल जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर, 2.35 लाख मतदाताओं का लिस्ट से हुआ मिलान

बैतूल में 28 नवंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुलताई विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही बैतूल जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जहां कुल 98.65 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन हो चुका है। मुलताई विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,35,605 मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन कम्पलीट है। पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे का कार्य तेजी से जारी है। अब तक कुल 12,58,295 मतदाताओं में से 12,41,257 मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन पूरा हो चुका है, जो 98.65 प्रतिशत है। अभियान की शुरुआत में बीएलओ ऐप पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची की 78 प्रतिशत मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी की गई, जिससे डिजिटलाइजेशन कार्य में बीएलओ को काफी सहायता मिली। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय और सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए, जहां उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर कर्मचारियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *