मंत्री बेढ़म ने शिकायतों पर जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश:बोले- “अपराधी अपराध छोड़ें या इलाका”, जालुकी से ‘जीरो टॉलरेंस’ का शंखनाद

डीग, राजस्थान के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शुक्रवार को पुलिस थाना जालुकी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समीक्षा बैठक और जनसुनवाई में प्रशासनिक व पुलिस कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा का संचार किया। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पुलिस की वर्दी का इकबाल हर हाल में बुलंद रहना चाहिए। बैठक में मंत्री बेढ़म ने अपराधियों को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “अपराधी या तो अपराध छोड़ दें, या फिर इलाका।” उन्होंने क्षेत्र में ‘भयमुक्त समाज’ की स्थापना और ‘आमजन को त्वरित न्याय’ दिलाने के संकल्प को दोहराया। जनसुनवाई के दौरान गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने ‘तात्कालिक न्याय’ की नजीर पेश की। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई उनके लिए सरकारी प्रोटोकॉल नहीं, बल्कि उनकी दिनचर्या का अभिन्न अंग है। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ित व्यक्ति समाधान लेकर ही वापस जाए। इसी ध्येय के साथ उन्होंने जालुकी थाने पर ही ‘जनता दरबार’ लगाया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देकर दर्जनों समस्याओं का हाथों-हाथ निपटारा करवाया गया। थाना परिसर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री ने जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द हमारी पूंजी है। इसे बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अपराधी तत्वों पर पुलिस सख़्त कार्रवाई करेगी। मंत्री ने पुलिस तंत्र को इतना सक्रिय रहने के निर्देश दिए ताकि घटना से पूर्व ही रोकथाम सुनिश्चित हो सके और अपराधी अपराध का विचार ही त्याग दें। थाने का होगा ‘आधुनिक कायाकल्प एक सक्षम पुलिस बल के लिए संसाधनों की महत्ता को समझते हुए, गृह राज्य मंत्री ने जालुकी थाने के नवनिर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने अधिकारियों के साथ नए भवन के नक्शे और सुविधाओं पर विस्तृत विमर्श किया, जिससे पुलिसकर्मियों को कार्य करने के लिए एक उत्कृष्ट वातावरण मिल सके। संवेदनशीलता के साथ ‘जन-सरोकार’ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंत्री ने कहा कि पुलिस की वर्दी का सम्मान जनता की सेवा में ही निहित है। संवाद की सहजता थाना स्तर पर संवाद इतना सहज हो कि आम नागरिक अपनी बात पूरे अधिकार और सम्मान के साथ रख सके। प्राथमिकता से समाधान जनसुरक्षा और जन-समस्याओं से जुड़े विषयों का निपटारा सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए, ताकि न्याय में देरी की कोई गुंजाइश न रहे। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *