फलोदी स्कूल का राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में तीसरा स्थान:मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित हुई थी, 45 टीम ने भाग लिया था

फलोदी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ने राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा बूंदी/हिंडोली में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 45 टीमों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले के बाद, स्थानीय विद्यालय की बैंड टीम ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की प्रतिष्ठित टीमों, जैसे प्रिंस अकादमी, सीकर, तथा पिलानी सहित कई नामी संस्थानों ने भी सहभागिता की थी। प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने बताया कि इस बैंड टीम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षक शुभम सोनी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पिछले कई महीनों से अनुशासन, एकाग्रता और कठोर परिश्रम के साथ तैयारी की थी। दल प्रभारी शैतान सिंह ने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता विशंभर थानवी, अवतार सिंह, आसूराम, वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र शर्मा, पेमाराम विश्नोई, स्वर्ण सिंह, जेठाराम, वासुदेव गर्ग, फतेह राज पुरोहित, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, अमिला चौधरी, गोपीलाल माली, पोलाराम, महावीर कुमावत, योगेश व्यास, संजय मीणा, विक्रम रामावत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, पूजा सोलंकी, महिपाल सिंह, सुखराम प्रजापत, सुरजीत सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *