पावटा में अवैध बूचड़खाने, शराब की दुकानें हटाने की मांग:बजरंग दल ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, धार्मिक भावनाएं आहत होने का हवाला

कोटपूतली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और गौ रक्षकों ने पावटा परिक्षेत्र में अवैध बूचड़खाने, मदिरालय और अंडा व्यवसाय को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पावटा प्रागपुरा नगरपालिका के जेईएन और उपखंड कार्यालय के नायब तहसीलदार संजय खेदड़ को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि धार्मिक और सार्व जनिक स्थलों के पास इन व्यवसायों के संचालन से हिंदू समाज की आस्था प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, निराश्रित गोवंश अवैध बूचडख़ानों और अंडा व्यवसाय के आसपास फैले अपशिष्ट को खाते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानीय नागरिकों ने पहले भी कई बार इन दुकानों के स्थान परिवर्तन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संगठन के अनुसार, कार्रवाई न होने से असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। बजरंग दल प्रखंड पावटा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन व्यवसायों को जल्द से जल्द पावटा आबादी क्षेत्र से हटाकर बाहर संचालित किया जाए, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपते समय बजरंग दल प्रखंड पावटा के सह संयोजक पवन शर्मा, उमेश कुमावत, प्रखंड प्रचार प्रमुख करण मेहरा, नगर मिलन प्रमुख श्रीराम मेहरा, नगर उपाध्यक्ष लालचंद मेहरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *