जालंधर में गन्ने के खेत से मिला बुजुर्ग का शव:खून से लथपथ शरीर को कुत्ते नोच रहे थे, लोगों ने देखा तो पुलिस बुलाई

पंजाब के जालंधर में किशनगढ़ के गांव नौगज्जा के पास गन्ने के खेत से करीब 65 साल के बुजुर्ग की लाश मिला है। लाश को कुत्तों ने खाया हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल जालंधर में रखवा दिया गया है। अगर 72 घंटे तक शव की पहचान नहीं हुई तो पुलिस द्वारा मृतक का संस्कार किया जाएगा। घटनास्थल पर खून से लथपथ हड्डियों का सिर्फ कंकाल भी बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही किशनगढ़ चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। किशनगढ़ चौकी इंचार्ज एएसआई नरिंदर कुमार ने कहा- उन्हें सूचना मिली थी कि गन्ने के खेतों में एक अज्ञात शव पड़ा है। जिसे किसी जानवर या कुत्तों ने आधा खाया हुआ प्रतीत हो रहा है। जिसके बाद क्राइम सीन पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई। इंचार्ज नरिंदर कुमार बोले- शव खून से लथपथ था प्रभारी नरिंदर कुमार ने कहा- शव किसी अज्ञात व्यक्ति का था, जो कोई संत लग रहा था और उसकी उम्र 60 से 65 वर्ष के आसपास थी। शव की हालत बहुत खराब थी। शव का एक हाथ धड़ से चिपका हुआ था और खून से लथपथ था। वहीं, शरीर के बाकी हिस्से को जानवरों ने बुरी तरह से खाया हुआ था। इसकी जांच की जा रही है और मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल की जा रही है। जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *