लुधियाना में दो नाबालिग बहनों का रेप:जन्मदिन मनाने के बहाने दो युवक झाड़ी में ले गए, डरा-धमका कर कई बार बनाए संबंध

लुधियाना में दो नाबालिग बहनों का दो दोस्तों ने मिलकर रेप किया। आरोपियों ने दोनों लड़कियों को इतना धमकाया कि वो डर की वजह से चुप रहीं, जिसका फायदा उठा कर आरोपियों ने कई बार जबरन उनके साथ संबंध बनाया। जब वो अक्सर डरी-सहमी रहने लगीं, तो उनकी मां ने इसकी वजह पूछी। इस पर दोनों बहनों ने अपनी पूरी आपबीती सुनाई। ये घटना बीते साल 19 दिसंबर की है, दोनों बहनें जगराओं में सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। एक बार जब वह स्कूल से लौट रही थीं, तो रास्ते में रोक कर दोनों युवकों ने उन्हें जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए बोला। साथ में आरोपी केक लेकर भी आए और लड़कियों को अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गए। रेप करने के बाद वापस छोड़ गए गांव के पास
आरोपी दोनों नाबालिगों को गांव गोरसिया कादर बख्श के सुआ पुल के पास झाड़ियों में ले गए और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपियों ने धमकी देते हुए किसी को कुछ नहीं बताने के लिए बोला। फिर रेप करने के बाद उन्हें बाइक से वापस गांव के पास छोड़ कर चले गए। मां ने दी पुलिस को शिकायत
इसके बाद दोनों लड़कियां डरी-सहमी रहने लगी। जिसका फायदा उठा कर दोनों युवकों ने कई बार लड़कियों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उन्हें धमकी देते रहे। जब लड़कियों की मां ने उनके बदलते व्यवहार के बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी मां को पूरी घटना की सच्चाई बताई। जिसका खुलासा होने के बाद बच्चियों की मां ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
इस मामले सबंधी जानकारी जानकारी देते हुए थाना सिधवां बेट के एसआई कमलदीप कौर ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि दो आरोपियों ने उनकी बेटियों के साथ रेप किया। पुलिस ने मामले की जांच किया तो दोनों आरोपियों की पहचान हरमन सिंह व हरविंदर सिंह निवासी गांव गोरसियां कादर बख्श के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *