डीडवाना में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि:समाज सुधार के महानायक को याद कर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

शिक्षा और समाज सुधार के महानायक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर डीडवाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और युवाओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र नेता तनवीर कुमार ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन के लिए ऐतिहासिक आंदोलन चलाया, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि फुले के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना समय की जरूरत है। जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेघवाल ने कहा कि महात्मा फुले ने वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनका यह संघर्ष भारतीय समाज को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक प्रयास था। उन्होंने कहा कि फुले के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बांगड़ महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरलाल बरवड़, मुकेश, श्याम, नागर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और युवा साथी उपस्थित रहे।सभी ने महात्मा फुले द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *