पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:फंदे पर लटका मिला था शव, घटना के बाद से फरार था पति

धौलपुर जिले की मनियां थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पति महाराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी सुरभि की हत्या कर उसे फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप है। मामला 19 सितंबर 2025 को दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता मलखान, निवासी सरमथुरा, ने मनियां थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बेटी सुरभि की हत्या उसके पति महाराम और अन्य परिजनों ने मिलकर की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराम (40) पुत्र बदन सिंह, निवासी बिरोधा, थाना मनियां, जिला धौलपुर के रूप में हुई है। मलखान ने रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों (सुरभि और प्रीति) की शादी लगभग 15 वर्ष पहले महाराम और दयाराम से की थी। कुछ समय बाद से ही दोनों आरोपी परिवार मिलकर उनकी बेटियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और दहेज की मांग करने लगे थे। आरोपी 1 लाख रुपए और बाइक की मांग करते थे और कई बार पंचायतों के बावजूद व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि 19 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे सभी आरोपियों ने मिलकर सुरभि की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया। घटना की जानकारी सुरभि की छोटी बहन प्रीति ने फोन पर दी थी। गिरफ्तारी धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में, एएसपी वैभव शर्मा और सीओ मनियां खलील अहमद के सुपरविजन में हुई। कार्रवाई थानाधिकारी नीरज शर्मा और उनकी टीम ने अंजाम दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *