अलव़र शहर में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में बदमाशों ने घेर लिया, लाठी-डंडों से दोनों के पैर तोड़ दिए। सूचना के बाद मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची, जहां से दोनों को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोतवाली थाना इलाके के जुबली बास चौराहे के पास शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे की है। घायल दोनों भाई राम सिंह(24) पुत्र हरनू सिंह और राजेश(26) पुत्र हरनू सिंह जुबली बास के पास रहने वाले हैं। घायलों के परिजनों ने टीटोड़ा मोहल्ले के लवली, पप्पी, सोनू चौहान सहित कई युवकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में आपस में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जुबली बास चौराहे लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर बैठकर जुबली बास चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक स्कीम नंबर दो स्थित टीटोडा मोहल्ले के पास आधा दर्जन युवक लाठी-सरिए लेकर आ गए। आगे उन्होंने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने आते ही जुबली बास चौराहे के पास दोनों युवकों पर लाठी-डंडे लाठी और सरिए से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों के पैर फ्रैक्चर हो गए। झगड़े की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परिवार पर पहले भी हो चुका है हमला घायलों के भाई बिट्टू ने बताया कि पहले भी उनके परिवार पर हमला हो चुका है। अभी बदमाशों ने किस बात को लेकर मारपीट की, ये अभी खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


