शेर की रील बनाता, पुलिस ने पकड़ा तो मांगी भीख:तस्कर डोडा-पोस्त से भरी फॉर्च्यूनर से ले चुका चार जान, 10 फर्जी नंबर प्लेट जब्त

बालोतरा जिले की डीएसटी और गिड़ा पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर तस्कर डोडा-पोस्त से भरी स्कॉर्पियो लेकर भाग गया। पुलिस ने 14 किलोमीटर तक पैदल पीछा करके तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को शेर दिखाने का प्रयास करता रहा है। लेकिन पुलिस के पकड़ने के बाद कंपकपाते हाथ से पिस्तौल पैरों में गिर गई। पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए गुनाहों की माफी मांगने लगा। तस्कर ने 6 साल पहले डोडा-पोस्त से भरी फॉर्च्युनर से दो बच्चों समेत चार जनों की जान ले ली थी। वहां से भाग गया था। एक ट्रिप के तस्कर को 25 हजार रुपए मिलते थे। एसपी रमेश आईपीएस ने बताया- सूचना मिली थी कि स्कार्पियो वाहन में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ भकर नवातला से परेऊ की ओर ले जाया जा रहा है। इसका पीछा डीसीआरबी टीम की ओर से किया जा रहा है। इस पर डीएसटी बालोतरा और थाना पुलिस ने नाकाबंदी की। संदिग्ध स्कार्पियो ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर वाहन को तेज गति से भगाया। पीछा करने के दौरान टायर की हवा निकल गई। फिर ड्राइवर तेजी से वाहन भगाकर ले जाने लगा। पुलिस का लगातार पीछा देखकर आरोपी तस्कर अवैध मादक पदार्थ से भरी स्कार्पियो को सड़क के किनारे नीचे उतर कर अंधेरे एवं झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने लगा। 14 किलोमीटर तक अंधेरे में किया पीछा रात के घोर अंधकार, कंटीली तारों की चुभन, रेतीलें धोरों की कठिन राह और घन झाड़ियों के बीच पुलिस टीम ने करीब 14 किलोमीटर तक पीछा किया। पुलिस ने जान पर खेलकर तस्कर का लगातार पीछा कर तस्कर को दबोच लिया। मादक पदार्थ तस्कर प्रेमप्रकाश सोशल मीडिया पर स्वंय को अक्सर शेर दिखाने का प्रयास करता रहा है। पर हकीकत में कुछ और ही थे। भागते समय तस्कर कंटीली तारों में इस प्रकार उलझा कि उसकी पैंट तक फट गई। जब पुलिस ने उसे घेरा, उस समय उसके हाथ में लोडेड पिस्तौल थी। लेकिन कंपकंपाते हथ और थरथराती आवाज उसकी हिम्मत की असलियत बता रही थी। घबराहट में पिस्तौल उसके पैरों में गिर गई। फिर वहीं कथित शेर गुनाहों की माफी की भीख मांगने लगा। 508 किलो डोडा-पोस्त जब्त, 10 फर्जी नंबर प्लेट, 4 लोडेड पिस्तोल मय 4 जिंदा कारतूस बरामद पुलिस टीम की नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर का पुलिस टीम ने पीछा किया। स्कार्पियो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 25 कट्टों में भरे कुल 508.110 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त, 10 फर्जी नंबर प्लेटें और आरोपी तस्कर के कब्जे से लोडेड पिस्तौल मय 4 जिंदा कारतूस बरामद किए है। इस संबंध में गिड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में पूछताछ कर रही है। एक ट्रिप के लेता 25 हजार रुपए तस्कर प्रेम प्रकाश के खिलाफ पहले से कई चोरी और मादक पदार्थ तस्करी क मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश में मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में पहले गिरफ्तार हुआ। तीन साल तक जेल में रहा। एक साल पहले ही जेल से रिहा हुआ था। जेल से बाहर आने कके बाद आरोपी ने दुबारा मादक पदार्थ तस्करी शुरू कर दी। पूछताछ में कबूल किया है कि एक चक्कर के बदले 25 हजार रुपए मिलते थे। 6 साल पहले चोरी की फॉच्यूर्नर से लेक्चरर समेत चार की थी ली जान साल 2019 में बाड़मेर उतरलाई के नजदीक देर रात हुए भीषण हादसे में कोसरिया निवासी एवं बायतु में कार्यरत लेक्चरर जगदीश सारण, उनकी मां कस्तुरी देवी तथा दो बच्चे गोविंद (8) और सरस्वती (11) की दर्दनाक मौत हो गई थी। परिवार एक सामाजिक समारोह से लौट रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्युनर जिसे तस्कर प्रेम चला रहा था। बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चारों की मोत हो गई थी। हादसे के बाद फॉर्च्युनर पलट गई। प्रेम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। कार चोरी की थी। पलटने से उसमें भरा डोडा-पोस्त सड़क पर बिखर गया था। मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रेम को गिरफ्तार किया था। मध्यप्रदेश समेत बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर में है 7 मामले दर्ज आरोपी तस्कर प्रेम प्रकाश के खिलाफ एनडीपीएस के 5 मामले मध्यप्रदेश, नागाणा, सिणधरी और फलसूड जैसलमेर में दर्ज है। वहीं दो मारपीट के मामले सदर बाड़मेर थाने में दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *