आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन:कोतमा में ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला, FIR की मांग

कोतमा में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान के विरोध में ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने गांधी चौक पर संतोष वर्मा का पुतला फूंका और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। ब्राह्मण समाज के सदस्य ठाकुर बाबा धाम में एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए एक रैली निकाली। हृदय स्थल गांधी चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने संतोष वर्मा के पुतले पर कालिख पोती, जूते बरसाए और फिर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद समाज के लोग थाने पहुंचे और निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संतोष वर्मा के बयान से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक प्रशासनिक पद पर रहते हुए उनकी यह अभद्र टिप्पणी निंदनीय है और इससे पूरे प्रदेश में वैमनस्य तथा नफरत फैलाने का काम किया गया है। समाज ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो ब्राह्मण समाज महिलाओं के सम्मान में आगे और उग्र प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक त्रिपाठी, गणेश उपाध्याय, मुनेश्वर पाण्डेय, लक्ष्मण तिवारी, हनुमान गर्ग, ऋषि तिवारी, विजय पाण्डेय, प्रभात मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय, जितेंद्र भट्ट, पप्पू द्विवेदी, मुरली गौतम, राजकमल तिवारी, अटल ब्यौहार, जीतेन्द्र शर्मा, कमलेश मिश्रा, रवि ओझा, कमलेश मिश्रा, राहुल शुक्ला, मृगेंद्र सिंह, रामनारायण तिवारी, राजकुमार तिवारी, पुष्पेन्द्र उरमलिया, निश्चल चतुर्वेदी, जय पाण्डेय, चन्द्रभान मिश्रा, गौरव मिश्रा, राकेश तिवारी, पंकज शर्मा, मुकेश तिवारी सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *