सांसद बोले- भारतीय सेना राष्ट्र की प्रेरणा शक्ति:मंदसौर में शहीद सैनिकों के परिजन का सम्मान किया, रिटायर्ड फौजियों को ओढ़ाया शॉल

मंदसौर कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में शुक्रवार दोपहर को जिला स्तरीय भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और उनके परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अलग-अलग प्रदर्शनी स्टॉल लगाए। इनमें सैनिकों और उनके परिवारों को परामर्श, सेवाएं और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिनका लाभ उपस्थित जनों ने व्यापक रूप से लिया। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि “भारतीय सेना आज आधुनिक तकनीक, बढ़ी हुई सैन्य क्षमताओं और मजबूत बजट के साथ दुनिया में नए गौरवशाली अंदाज में खड़ी है।” उन्होंने कहा कि सेना न सिर्फ देश की सुरक्षा करती है, बल्कि राष्ट्र की प्रेरणा शक्ति भी बनी हुई है। कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि सैनिकों और उनके परिवारों को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या पर प्रशासन पूरा सहयोग प्रदान करेगा और मंच से ही अधिकतर मुद्दों का समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर अदिती गर्ग, मंदसौर विधायक विपिन जैन, कर्नल एवं सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *