बीमार दोस्त की सेवा में जुटे युवक ने खुदकुशी की:जहर खाने के बाद कहा- काश, तेरे लिए कुछ कर पाता; इलाज के दौरान मौत

खंडवा के मोहना गांव का 20 वर्षीय युवक अपने बीमार दोस्त की हालत से दुखी होकर चूहामार दवा खाकर जिंदगी खत्म कर बैठा। दोनों खरगोन जिले के हीरापुर गांव में साथ रहते थे, जहां युवक अपने दोस्त की देखभाल कर रहा था। गुरुवार देर रात उसने अपने दोस्त को दवाई देकर सो जाने को कहा और कुछ देर बाद खुद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोस्त ने एम्बुलेंस बुलवाई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना खरगोन जिले के ग्राम हीरापुर की है। खंडवा जिले के ग्राम मोहना निवासी ऋषि पिता धर्मेंद्र (20) अपने दोस्त गौतम के साथ उसके घर रहकर उसकी बीमारी में सहयोग करता था। गौतम को टीबी की बीमारी है और वह लंबे समय से उपचार ले रहा है। ऋषि उसकी देखभाल, खाना-पीना और समय पर दवाई देने में हमेशा साथ रहता था। रात को अकेले में खा लिया जहर
गौतम ने बताया कि गुरुवार रात दोनों ने खाना खाया था। ऋषि ने उसे दवाई दी और कहा कि वह थोड़ी देर बाद मोबाइल देखकर सो जाएगा। रात करीब 10 बजे ऋषि ने चूहामार दवा खा ली और घबराने लगा। घबराहट बढ़ने पर उसने गौतम को जगाया। कहा कि काश, तेरे लिए कुछ कर पाता। गौतम ने अनजान अवस्था में उसे गुड़ और शक्कर का पानी पिलाया, लेकिन उल्टियां बढ़ने पर उसने एम्बुलेंस मंगवाई। ऋषि को पहले सनावद अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे खंडवा रेफर किया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *