रितुराज पवार को दैनिक भास्कर ने इंडिया प्राइड से नवाजा:निशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए सम्मानित, धमतरी पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

धमतरी के रहने वाले रितुराज पवार को दैनिक भास्कर ग्रुप ने नई दिल्ली में इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। अवॉर्ड मिलने के बाद धमतरी पहुंचने पर मराठा समाज और अन्य नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इंडिया प्राइड अवॉर्ड के पांचवें सीजन का आयोजन नई दिल्ली में दैनिक भास्कर ग्रुप की ओर से किया गया था। इस समारोह में उन नायकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने संकल्प और मेहनत से भारत की प्रगति में योगदान दिया है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुरस्कार प्रदान किए। निशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए रितुराज पवार सम्मानित रितुराज पवार को उनकी निशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए विशेष रूप से सराहा गया। उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन पर यह सेवा शुरू की थी, जो पिछले 7 सालों से जारी है। इस एम्बुलेंस के माध्यम से अब तक 10 हजार से अधिक मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। 40 लाख की लागत से वृद्धाश्रम निर्माण का कार्य जारी इसके अलावा पवार लगभग 40 लाख रुपए की लागत से एक वृद्धाश्रम का निर्माण करा रहे हैं। वे अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और विवाह पर खर्च करते हैं। अब तक उन्होंने 50 से अधिक बेटियों को गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराया है। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत 60 बेटियों की पढ़ाई में मदद रितुराज पवार ने एक बॉडी फ्रीजर, एक व्हीलचेयर और चार ऑक्सीजन मशीनें भी खरीदी हैं। इनमें से एक ऑक्सीजन मशीन वे अपने घर पर रखते हैं ताकि जरूरतमंदों की तुरंत मदद की जा सके। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत वे लगभग 60 बेटियों की पढ़ाई में सहायता कर रहे हैं, जिसमें साइकिल, लैपटॉप, कॉपी और किताबें शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *