खैरथल में डिजिटलाइजेशन का 91.40% पूरा:वोटरों का घर-घर हो रहा सत्यापन, गणना प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील

खैरथल-तिजारा जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम 2025-26 तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सभी चरण समय पर पूरे किए जा रहे हैं। वर्तमान में, 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर मतदाता गणना की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं के नामों का सत्यापन कर रहे हैं और नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने गणना प्रपत्र BLO को समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। जिले में डिजिटलाइजेशन का कार्य भी उल्लेखनीय गति से प्रगति पर है। 28 नवंबर को शाम 4 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 91.40% डिजिटलाइजेशन का काम पूरा हो चुका था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *