जोधपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के वार्ड बदलने का विरोध लगातार जारी है। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को को निगम कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी धरना देकर विरोध जताया। सफाई कर्मचारियों के धरने के दूसरे दिन कांग्रेस नेता उन्हें अपना समर्थन देने पहुंचे और धरने में शामिल हुए। कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीष पवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सलीम खान, सूरसागर से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी रहे शहजादा खान सहित अनेक कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचे। 2000 कर्मचारियों के बदले थे वार्ड गौरतलब है कि हाल ही में 2000 कर्मचारियों के वार्ड बदले गए थे जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। धरना देने के बाद जब उन्हें निगम प्रशासन की तरफ से बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप भी लगाया । सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जो वार्ड बदले गए हैं वो न्याय संगत नहीं है। कई महिलाओं का स्थानान्तरण उनके घर से 10-15 किलोमीटर दूर कर दिया गया जो विधवा, दिव्यांग एवं वृद्ध है। इसके बाद 175 कर्मचारियों का लिस्ट निकाली जिसमें वास्तविक स्थानान्तरण के हकदार थे उनका स्थानान्तरण नहीं किया गया।


