मुस्लिम बिल्डर ने हिंदू युवती को फंसाया:3 साल पहले शादी की, युवक पहले से शादीशुदा और बच्चे भी, मारपीट करने पर मुकदमा

अलवर के सदर थाने में लव जिहाद का मामला सामने आया है। कटोरी वाला तिबारा के निकट रहने वाले पोस्ट ग्रेजुएट लड़की ने महुआ खुर्द के 32 साल के बिल्डर पर धोखे से शादी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसके पहले से शादीशुदा होने और एक बेटी होने का अब पता चला तो मुकदमा दर्ज कराया है। अलवर शहर में कटोरी वाला तिबारा निवासी महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन पोस्ट ग्रेजुएट है। जिसकी तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर राहुल नाम के युवक से दोस्ती हो गई। बहन ने उसे हिंदू समझ दोस्ती कर ली। उसके काफी दिनों बाद में पता लगा कि यह मुस्लिम है। लेकिन उससे पहले वह झांसे में आ गई थी। करीब 3 साल पहले दोनों ने दिल्ली जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। उसके बाद बहन युवक राहुल (बदला हुआ नाम) के साथ उसके गांव महुआ खुर्द आकर रहने लग गई। करीब 2 साल तक उसे यह नहीं पता चला कि राहुल का नाम अजीज है। अब वह अपनी दूसरी पत्नी को घर लेकर आ गया। इसका विरोध किया तो बहन के साथ मारपीट की है। उसके बाद बहन ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहले दोस्ती, फिर मरने की धमकी देकर शादी युवती के भाई ने बताया कि बहन राहुल के झांसे में आ गई। पहले उसने खुद को हिंदू नाम बता झांसे में लिया। फिर मरने की धमकी देकर जबर्दस्ती शादी करने को तैयार किया। हमारे परिवार के ना चाहते हुए उसने बहन को शादी करने के लिए दिल्ली बुला लिया। आखिर में हमको भी बहन के कारण जाना पड़ा। लेकिन बहन को यह सब नहीं पता था कि यह मुस्लिम है और पहले से शादीशुदा है। युवती के पिता सेंट्रल में जेल में रहे युवती के पिता अलवर सेंट्रल जेल में रहे हैं। उनके निधन के बाद बेटा भी जेल में काम करता है। लेकिन पीछे से बहन राहुल नाम के युवक के झांसे में आती गई। जिसका असली नाम अजीज है। जो अहान इंडस्ट्रिज नाम से कंपनी चलाता है। घटना का पता चलने पर पूर्व विधायक बनवारी लाल, बीजपी शहर उपाध्यक्ष गुल्लू सोनी, मुकेश सोनी, महामंत्री बिजेंद्र खंडेलवाल, रामदयाल मीणा, धर्मपाल तंवर, नारायण सोनी, प्रदीप मारवाड़ सहित काफी लोग पहुंचे। सबने पुलिस के सामने विरोध जताया। आरोपी के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *