लुधियाना में महिला ने युवक पर लगाए रेप के आरोप:नशीली दवा देकर किया रेप, वीडियो बनाई अब कर रहा ब्लैकमेल, पुलिस कमिश्नर को शिकायत

लुधियाना में नेपाली मूल की एक महिला ने एक व्यक्ति पर नशा देकर रेप करने व उसका अश्लील वीडियो बनाकर अब ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने पहले पुलिस थाने में शिकायत दी तो कार्रवाई नहीं हुई। अब वो शिकायत करने पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची है। महिला ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी उसे एक बार थाने में मिला था और उसी दिन उसने नंबर ले लिया। उसके बाद वो बातचीत करने लगा। आरोपी उसे एक दिन होटल के कमरे में ले गया और वहां पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। यही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और अब वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। महिला का आरोप है कि वह उसे धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि वह पुलिस को भी शिकायत दे चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसलिए उसे पुलिस कमिश्नर को शिकायत देनी पड़ी। ऐसे हुई महिला की आरोपी के साथ पहचान महिला ने बताया कि उसका अपने पहले पति के साथ झगड़ा चला रहा था। उसी सिलसिले में मामला थाने तक पहुंच गया था। आरोपी उसे थाने में मिला और उसने मदद करने की बात की। उसी दौरान उसने महिला का फोन नंबर ले लिया। फोन नंबर लेने के बाद वो उससे बातचीत करने लगा। उसके बाद उसने उसके साथ नशा देकर रेप किया। अब वो ब्लैक मेल कर रहा है और रोज कह रहा है मिलने आ नहीं तो बर्बाद कर दूंगा। पिछले कुछ दिन से घर पर आ रहा है और दंगा फसाद कर रहा है। 15 नवंबर को मेरी शादी थी महिला ने बताया कि 15 नवंबर को उसकी शादी थी लेकिन उसने वो वीडियो मेरे होने वाले पति, उसके भाई व अन्य रिश्तेदारों को भेज दिए। उसने बताया कि आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद करके रख दी। उसने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित महिला लुधियाना के काकोवाल रोड पर रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *