भोपाल में अवधपुरी में धार्मिक स्थल हटाने का विरोध:निगम दफ्तर का घेराव; लोग बोले- मंदिर का फिर से निर्माण करवाए

भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक धार्मिक स्थल हटाने के विरोध में लोगों ने निगम दफ्तर का घेराव कर दिया। उनका कहना था कि बिना किसी सूचना के धार्मिक स्थल तोड़ दिया गया। उन्होंने नगर निगम से फिर से निर्माण करवाने की मांग की। बताया जाता है कि अवधपुरी क्षेत्र में वह धार्मिक स्थल, जहां वर्षों से स्थानीय श्रद्धालु माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते आए हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय रहवासियों के साथ निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि प्रशासन ने बिना किसी चर्चा, नोटिस या कारण बताए इसे गिराकर जनभावनाओं को ठेस पहुंचाई है। प्रशासन या तो पूरी क्षतिपूर्ति (मुआवजा) दें या यथावत धार्मिक स्थल का पुनर्निर्माण करवाए। आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे
कांग्रेस नेता झूमरवाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने तुरंत कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। सड़क पर भी बैठ गए लोग
धार्मिक स्थल हटाने के विरोध में लोग सड़क पर भी बैठ गए। हालांकि, राहगीरों को हो रही परेशानी के चलते वे जल्दी उठे और फिर निगम ऑफिस पहुंचे। कांग्रेसियों ने भी निगम की कार्रवाई का विरोध जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *