दुर्गापुरा स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप!:राज्य-केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त मॉकड्रिल, सतर्कता देखी, सभी एजेंसियों का रिस्पॉन्स टाइम नोट किया

जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। यह सूचना स्टेशन के बुकिंग ऑफिस के बाहर मिली। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों को सूचित किया। दोपहर 2:20 बजे एक सफाई कर्मचारी ने डस्टबिन में एक संदिग्ध वस्तु देखी और इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे। बजाज नगर पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में यह मॉकड्रिल निकली। अधिकारियों ने बम आईडेंटिफाई कर ऑपरेशन शुरू किया
बम की सूचना सुनते ही यात्रियों और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद एटीएस, बम निरोधक दस्ता, एम्बुलेंस, फायर, मेडिकल और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अचानक इतने बड़े दस्ते को रेलवे स्टेशन की ओर जाता देख लोग भी डर गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बम आईडेंटिफाई कर ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता भेजा
मॉक ड्रिल के तहत सभी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता तत्काल मौके पर भेजा गया। इस दौरान जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंची सभी एजेंसियों का टाइम नोट किया। वहीं रिस्पॉन्स टाइम भी देखा गया। यह मॉकड्रिल राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा मिलकर की गई। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में विभिन्न विभागों और एजेंसियों की सतर्कता और समन्वय का परीक्षण करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *