दैनिक भास्कर समूह अपने चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्मदिवस ‘प्रेरणा उत्सव-2025’ के रूप में मना रहा है। उनकी जनसेवा की सोच को आगे बढ़ाते हुए, भास्कर परिवार 29 और 30 नवंबर को देश के 209 शहरों में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है। इसी श्रृंखला में, जयपुर में 29 नवंबर, शनिवार को सेंटर फॉर साइट के सामने, केलगिरी रोड, मालवीय नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा। इसके बाद, 30 नवंबर, रविवार को दैनिक भास्कर, 10 जेएलएन मार्ग; दैनिक भास्कर प्रिंटिंग प्लांट, शिवदासपुरा; और दैनिक भास्कर प्रिंटिंग प्लांट, रोड नं. 9, वीकेआई एरिया में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8890901590 और 9672977951 पर संपर्क करें इन रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक दानदाताओं को जोड़ने के लिए दैनिक भास्कर जयपुर के साथ श्री श्याम सेवा समिति के पदाधिकारी और विभिन्न समाजसेवी सहयोग कर रहे हैं। सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8890901590 और 9672977951 पर संपर्क किया जा सकता है। सभी शिविरों से एकत्रित रक्त स्थानीय सरकारी ब्लड बैंकों और अस्पतालों को दिया जाएगा। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है। यह माना जाता है कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है, जो इस अभियान की सबसे बड़ी प्रेरणा है। 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है रक्तदान 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो, रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर को किसी प्रकार की क्षति नहीं होती है, और मानव शरीर कुछ ही समय में नए रक्त का निर्माण कर लेता है।


