स्वच्छ जोड़ी-भोपाल ने बैरसिया को दिए 4 मैजिक वाहन:चार साइकिल रिक्शा-पांच हैंडकार्ट भी सौंपे; सफाई व्यवस्था में आएंगे काम

स्वच्छता एवं बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए भोपाल नगर निगम ने बैरसिया नगर पालिका को 4 मैजिक वाहन, 4 साइकिल रिक्शा एवं 5 हैंडकार्ट दिए हैं। शुक्रवार को इन वाहनों को महापौर मालती राय ने विधायक विष्णु खत्री एवं निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की मौजूदगी में बैरसिया नपा अधिकारियों को सौंपे। हरी झंडी दिखाकर वाहनों को भोपाल से बैरसिया की ओर रवाना किया गया। इस दौरान महापौर ने कहा कि भोपाल नगर निगम बैरसिया नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत लगातार जन जागरूकता व अन्य स्वच्छता की गतिविधियों में सहयोग दे रहा है। बैरसिया नगर में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन की व्यापक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को स्वच्छ शहर जोड़ी के तहत नोडल अधिकारी भी बनाया गया है। भोपाल शहर के 21 जोनों की तरह बैरसिया को भी एक अतिरिक्त जोन मानकर कार्य कर रहे हैं। ताकि, भोपाल भी स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़े और बैरसिया को भी स्वच्छता में सुधार के लिए सहयोग करें। इसलिए दिए गए वाहन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में कमजोर प्रदर्शन करने वाले शहरों को समीपस्थ शहरों के साथ बनाई गई स्वच्छ शहर जोड़ी के तहत भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने भोपाल एवं बैरसिया की स्वच्छ शहर जोड़ी बनाई है। जिसके तहत नगर निगम भोपाल स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों में लगातार सहयोग कर रहा है। महापौर राय ने बैरसिया नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठकें भी की। साथ ही बैरसिया नगर में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए रैलियां एवं जनसंपर्क अभियान में भी शामिल हुई थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *