सांसद खेल महोत्सव: रायसेन में साचेत मंडल ने खिताब जीता:भाजपा जिलाध्यक्ष ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड वितरित की

रायसेन के खेल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत सांची विधानसभा क्षेत्र के फाइनल मैच में साचेत मंडल की टीम ने सूरई पठारी टीम को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। सूरई पठारी की टीम उपविजेता रही। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड व प्रमाण पत्र वितरित किए। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को साचेत मंडल और सूरई पठारी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मैच में भाग लिया। साचेत मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने विजेता साचेत मंडल की टीम के खिलाड़ियों और उपविजेता सूरई पठारी टीम को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। शर्मा ने कहा कि शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी पूरे उत्साह से भाग ले रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन कर टीम व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इसी दौरान, शर्मा ने खरवई मंडल के तहत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता का भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर साचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा, रायसेन मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सी एल गौर सहित बड़ी संख्या में टीमों के खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *