सतना में ट्रैक्टर-ट्रॉली 20 फीट गहरे तालाब में गिरी:ढाई घंटे की सर्चिंग के बाद मिला ड्राइवर का शव, वाहन बैक करते समय हादसा

सतना में कोलगवां थाना अंतर्गत बाबूपुर चौकी क्षेत्र के पोइंधा गांव में शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसा ट्रैक्टर बैक करते समय हुआ है। घटना में ड्राइवर नन्हें उर्फ प्रेम सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी पोइंधा) की मौत हो गई। एसडीईआरएफ की टीम ने लगभग ढाई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव तालाब की गहराई से बरामद कर लिया है। तालाब 5 एकड़ के एरिया में है जिसकी गहराई लगभग 20 फीट है। इसी कारण सर्च करने में काफी दिक्कत आ रही थी। ग्रामीणों ने दोपहर में तालाब किनारे वाहन के उतरने के निशान देखे, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बाबूपुर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चालक की तलाश शुरू की। ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकलाने बुलवाई क्रेन कुछ देर बाद पुलिस ने एक क्रेन मंगवाई गई। जिसकी सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की विशेषज्ञ टीम को भी मौके पर बुलाया गया। हादसे के बाद की दो तस्वीरें देखिए- नन्हू सिंह के परिजन और गांव के लोग इस घटना के बाद से चिंतित हैं। परिजनों ने बताया कि नन्हू सुबह वाहन लेकर खेत के लिए घर से निकला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *