धमतरी के नाले में मिला युवक का शव:गिरने से मौत की की आशंका, पुलिस बोली- पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। अंबेडकर वार्ड के श्रीराम नगर स्थित नाले में शव औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और वरदान एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। शव कीचड़ से सना हुआ था। कुछ देर बाद मृतक की पहचान टिकरापारा दुर्गा मंदिर के पास निवासी राय सिंग ध्रुव (50) के रूप में हुई। सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह नाले में गिरने से हुई मौत का मामला लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक सुबह से अपने घर से निकला हुआ था, जिसकी सूचना थाने में नहीं दी गई थी। अभिषेक चतुर्वेदी के अनुसार, फिलहाल कोई संदिग्धता नहीं दिख रही है। शव का निरीक्षण कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *