धार विधानसभा में भाजपा ने एसआईआर अभियान की समीक्षा:जयपाल चावड़ा बोले- यह लोकतंत्र को मजबूत करने वाला जन-अभियान

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा शुक्रवार को धार पहुंचे। उन्होंने धार विधानसभा के सातों मंडलों की बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनः निरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती और धार विधायक नीना वर्मा उपस्थित रहीं। एसआईआर जिला संयोजक डॉ. शरद विजयवर्गीय और धार विधानसभा एसआईआर संयोजक देवेंद्र सोनोने भी मंच पर मौजूद थे। जयपाल सिंह चावड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि एसआईआर केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण जन-अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर युवा मतदाताओं, नए मतदाताओं और विवाह के बाद परिवार में शामिल हुए सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। बोले- पात्र मतदाता वंचित न रहे
चावड़ा ने बताया कि अभियान के लिए केवल छह दिन शेष हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने अन्य सभी कार्य छोड़कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में जुट जाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की सुरक्षा और पारदर्शिता का आधार है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान में जुड़कर मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने का आह्वान किया। भारती ने जोर दिया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही इस अभियान को सफल बनाएगी और लोकतंत्र की जड़ों को और अधिक मजबूत करेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी दी कि धार विधानसभा के सभी सात मंडलों की बैठकें हुईं। पीथमपुर और सागौर मंडल में आयोजित बैठक को संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने संबोधित किया। धार में तिरला मंडल, दिग्ठान, धार ग्रामीण, नगर मंडल केसरीमल सेनापति और कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के अपेक्षित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सोनोने ने किया, जबकि मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा ने आभार व्यक्त किया। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *