राजधानी के होटल द ललित में शुक्रवार को दैनिक भास्कर की ओर से रीडर्स चॉइस फूड हॉस्पिटलिटी अवार्ड 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर और प्रदेश के फूड, हॉस्पिटैलिटी और होटेलियर सेक्टर से जुड़ी प्रमुख ब्रांड्स को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी रहीं। इवेंट में दिया कुमारी ने बताया कि पर्यटन विभाग की कोशिश रहेगी कि अगले साल जयपुर में एक बड़े पैमाने पर जयपुर फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल ने शहर की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है, उसी तरह फूड फेस्टिवल भी राजस्थान के टूरिज़्म ब्रांड को और मजबूत कर सकता है। ऐसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक पहचान को लाते है सामने उन्होंने कहा कि राजस्थान का फूड दुनियाभर में पसंद किया जाता है और यहां के फ्लेवर्स की एक अलग पहचान है। ऐसे आयोजन न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देते हैं बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी और प्रभावी तरीके से सामने लाते हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में 19 नवंबर 2025 को जयपुर सहित सातों संभागों में पहली बार घूमर फेस्टिवल आयोजित किया गया, जिसे पूरे प्रदेश में काफी सराहना मिली। इस आयोजन में एक साथ छह हजार महिलाओं द्वारा घूमर किया गया, जो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ‘पधारो म्हारे देश’ की भावना हर दौर में कायम रहती है और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। इन ब्रांड्स को उनके बेस्ट सेक्टर में अवॉर्ड मिले
1. स्पाइसेज़ ब्रांड ऑफ द ईयर – कैच साल्ट्स एंड स्पाइसेज़ 2. एक्सक्लूसिव लग्जरी डाइनिंग डेस्टिनेशन – 1932 ट्रेवी 3. होटलियर ऑफ द ईयर – एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप 4. बेस्ट पेस्ट्री – निक बेकर्स 5. बेस्ट डाइनिंग एक्सपीरियंस – द नॉर्थ क्लब, हयात रीजेंसी जयपुर मानसरोवर 6. बेस्ट MICE होटल – द ललित जयपुर 7. बेस्ट नॉर्थ इंडियन रेस्टोरेंट – तनसुख 8. बेस्ट लाउंज एक्सपीरियंस – द फॉरेस्टा 9. बेस्ट एंबियंस होटल – जय महल पैलेस, जयपुर 10. हेरिटेज डाइनिंग में उत्कृष्टता – राजरासा (शेफ सौरभ) 11. बेस्ट गेस्ट एक्सपीरियंस होटल – मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, जयपुर 12. यूनिक डेलिकेसीज़ के लिए ट्रस्टेड ब्रांड – कोटा कचौरी एंड फलाहार 13. बेस्ट कॉमर्शियल किचन इक्विपमेंट ब्रांड – विजय उद्योग 14. प्रॉमिसिंग बिजनेस होटल – फेयरफील्ड बाय मैरियट, टोंक रोड, जयपुर 15. बेस्ट नमकीन/स्नैक ब्रांड – रावत एम्पायर 16. डेयरी एंड न्यूट्रिशन में एक्सीलेंस – फ्रूबॉन 17. बेस्ट डेज़र्ट एंड मिठाई एक्सपीरियंस – कान्हा 18. प्रॉमिसिंग मॉडर्न फ्यूज़न कैफ़े – अल्केमिस्ट कॉफी कंपनी 19. लग्ज़री 5 स्टार होटल – फेयरमोंट जयपुर 20. बेस्ट बार एक्सपीरियंस – माहौल इंडिया 21. बेस्ट कैटरिंग सर्विसेज़ – रसोई एंड गेट टूगेदर सर्विसेज़ (गणेशाम्स रसोई) 22. बेस्ट कोल्ड स्टोरेज सॉल्यूशन प्रोवाइडर – ब्रदर्स टेक सॉल्यूशन 23. बेस्ट ऑल-डे डाइनिंग एक्सपीरियंस – जयपुर मॉडर्न किचन 24. कॉफी एंड बेवरेजेस में एक्सीलेंस – टाफेटा कॉफी 25. रेस्टोरेंट ऑफ द ईयर – द रेस्टोरेंट एट द जौहरी 26. बेस्ट फैमिली रेस्टोरेंट – छाबड़ा 27. मोस्ट लव्ड वेजिटेरियन रेस्टोरेंट – आरजे 14 28. बेस्ट इनोवेटिव ट्रेडिशनल डेज़र्ट – मोहनजी द टेस्ट ऑफ बीकानेर 29. प्रॉमिसिंग होम शेफ 2025 – कुकिंग बाय सारिका 30. फूड व्लॉगर ऑफ द ईयर – द फूडी देवी


