सीकर के नेछवा कस्बे में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी का मामला सामने आया है। केवल सवा घंटे में ही चोर बाइक को चुराकर ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नेछवा कस्बे के वार्ड नं.7 निवासी मुकेश सोनी ने नेछवा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि उन्होंने रात को अपनी बाइक कस्बे में रामू जी कुम्हार के घर के सामने खड़ी की थी। रात को करीब 9:30 बजे उन्होंने अपनी बाइक को खड़ा किया था। रात करीब 10:45 पर जब वापस आया तो देखा मोटरसाइकिल नहीं मिली। इसके बाद उन्हें उन्होंने अपने स्तर पर बाइक तलाशने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें गांव में खेतों की तरफ एक लड़का खड़ा मिला। जिसके पास मोटरसाइकिल के टूल्स का सामान था। ऐसे में मुकेश ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। मुकेश को संदेह था कि बाइक उस लड़के के साथियों ने चुराई होगी लेकिन ऐसा नहीं था। फिलहाल अब नेछवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।


