उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में राज्यसभा की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और जिला प्रशासन ने सदस्यों की मेहमानवाजी और बैठक की तैयारियों के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जंगल सफारी के साथ होगी अधिकारियों के साथ बैठक यह दौरा 10 और 11 जनवरी को होगा, जिसमें जंगल सफारी के अलावा अधिकारियों के साथ बैठक भी शामिल है। दौरे में राज्यसभा सदस्य निरंजन बिशी सहित कुल नौ सदस्य शामिल होंगे। ये सदस्य जबलपुर, कटनी और बांधवगढ़ के भ्रमण पर रहेंगे। दौरे को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि सदस्यों के दौरे को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भ्रमण और बैठक के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जंगल सफारी और बैठक के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


