सागर में कोहरा छटने के साथ ही मौसम साफ हो गया है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। लोगों को दिन के समय ठंड से राहत मिली है। मौसम साफ होने और धूप निकलने से रात के पारे में पिछले 48 घंटों में करीब 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। शुक्रवार को रात का पारा बढ़कर सामान्य हो गया। जबकि दिन का पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। हालांकि सर्द हवा चलने के कारण शाम ढलते ही कड़ाके की सर्दी का एहसास होता है। अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। जबकि 5 जनवरी से शीतलहर चल सकती है। न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
शनिवार को सुबह से सागर का मौसम साफ रहा। सुबह 7 बजे से ही धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तल्खी बढ़ना शुरू हुई। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फ पिघलने और हवाएं चलने से फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी हो रही है, जिससे सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। जेट स्ट्रीम हवा 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिसके बाद हवाओं की गति तेज होगी और मध्यप्रदेश समेत सागर में एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ेगा। इस तरह पिछले 4 दिनों का तापमान…


