प्रशासन ने वेटिंग शिक्षकों को प्रदर्शन करने से रोका:पहले अनुमति दी, फिर व्यवस्थाओं का हवाला देकर निरस्त कर दी

एक साल से पद वृद्धि की मांग कर रहे चयनित शिक्षकों ने दिल्ली और भोपाल के बाद शुक्रवार को उज्जैन में प्रशासन से अनुमति लेकर प्रदर्शन शुरू किया था। लेकिन इसी बीच शिक्षकों द्वारा दंडवत यात्रा निकालने से पहले ही प्रशासन ने अनुमति निरस्त कर प्रदर्शन को रुकवा दिया। जिसके बाद प्रदेश के बाहर से आए करीब 1000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी को वापस घर लौटना पड़ा। दरअसल, शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी​​ उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वे चयन और पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भी वेटिंग लिस्ट में रखे जाने से नाराज होकर दंडवत यात्रा शुरू की थी। यात्रा महाकाल मंदिर के लिए रवाना होती इससे पहले प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति निरस्त कर दी। प्रदर्शन की अनुमति निरस्त करने का जो कारण बताया गया उसके मुताबिक, 300 प्रदर्शनकारियों ने शिप्रा नदी में जल सत्याग्रह करने और लाउडस्पीकर का उपयोग करने को लेकर अनुमति मांगी थी। पुलिस ने आपत्ति लेकर तीन दिन तक चलने वाले प्रदर्शन को रोक दिया गया। खास बात ये है की प्रशासन ने 2 जनवरी को अनुमति दी इसके बाद अगले ही दिन 3 जनवरी को अनुमति निरस्त कर दी। सभी को घर भेजा कमल मालवीय ने बताया कि उज्जैन में हजारों प्रदर्शनकारी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी तीन दिन तक प्रदर्शन करने पहुंची थी। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी मिल गई थी। हम प्रदर्शन करते हुए महाकाल मंदिर के लिए रवाना होते उसके पहले पुलिस ने आकर अनुमति निरस्त करने की जानकारी दी। जिसके बाद सभी ने प्रदर्शन खत्म कर घरों के लिए रवाना हो गए। यह खबर भी पढें… उज्जैन में चयनित शिक्षकों ने निकाली दंडवत यात्रा:पद वृद्धि की मांग पर कल रामघाट में होगा जल सत्याग्रह, तीन दिन चलेगा प्रदर्शन पद वृद्धि की मांग कर रहे सैकड़ों वेटिंग शिक्षकों ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दंडवत यात्रा शुरू की। प्रदेश भर के वर्ग-1 की चयन और पात्रता परीक्षा पास करने वाले शिक्षक नौकरी की मांग में प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी तीन दिन उज्जैन में रहकर सभी अभ्यर्थी शिप्रा नदी और टावर चौक पर प्रदर्शन करेंगे। एक साल से पद वृद्धि की मांग कर रहे चयनित शिक्षकों ने दिल्ली और भोपाल के बाद अब उज्जैन में प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदेश भर से अलग अलग ट्रेनों से उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचे अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थी चयन और पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भी प्रतीक्षा सूची में रखे जाने से नाराज होकर दंडवत यात्रा शुरू की जो महाकाल मंदिर पर खत्म होगी।पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *