झारखंड में ठंड का बढ़ता प्रकोप:सरसों, आलू और सब्जियों की फसलें होने लगी प्रभावित, लोगों की चिंता बढ़ी

झारखंड में इन दिनों ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पारा दिन प्रतिदिन नीचे गिरता जा रहा है। ठंड का प्रतिकूल प्रभाव अब हरी सब्जियों और रबी फसलों पर भी देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर सरसों और टमाटर के फूल झड़ रहे हैं। वहीं, आलू को पाला मार देने से सही से उसकी उपज नहीं हो पा रही है। फूल गोभी और पत्ता गोभी पर भी इसका व्यापक असर दिख रहा है। मटर, टमाटर और पत्तेदार‎ सब्जियों की बढ़त धीमी हो गई है। तेज ठंड के ‎कारण फसलों की वृद्धि धीमी हो जाती‎ है। फूल कम आते हैं और फल बनने की‎ प्रक्रिया प्रभावित होती है। दलहन और चना की फसलों पर भी पड़ सकता है प्रभाव कृषि विज्ञान केंद्र, कोडरमा के वरीय वैज्ञानिक प्रमुख अजय राय ने बताया कि ठंड के कारण रबी फसल व हरी सब्जियां नष्ट होती जा रही हैं। इसका प्रमुख कारण है फसलों व सब्जियों पर लगातार ओस का जमा रहना। उन्होंने बताया कि रबी फसल जबकि सब्जियों में मटर, आलू, टमाटर, गोभी पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। बढ़ती ठंड का असर दलहन जैसे चना इत्यादि में भी नुकसान के रूप में देखने को मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *