ASP स्तर के 26 ऑफिसर्स के ट्रांसफर,जोधपुर में भी फेरबदल:कमिश्नरेट में 3 व रेंज व आरपीटीसी में 1-1 अफसर बदले

राजस्थान सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (RPS) स्तर के 26 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें जोधपुर पुलिस आयुक्तालय और जोधपुर रेंज से जुड़े कई अहम पदों पर बदलाव शामिल है। गृह विभाग की से शुक्रवार रात को जारी इस संक्षिप्त तबादला सूची में जोधपुर के डिस्कॉम, ट्रैफिक, अभय कमांड सेंटर, पुलिस कमांडो ट्रेनिंग स्कूल और इंटेलिजेंस-प्रोटोकॉल से जुड़े पदों पर नई पोस्टिंग की गई है।​ इनमें – नरेंद्र चौधरी: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिस्कॉम, जोधपुर से स्थानांतरित होकर अब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर बनाए गए हैं।​ दुर्गाराम चौधरी: अभी तक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर थे, अब इन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, जोधपुर रेंज पद पर लगाया गया है।​ शालिनी राज: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीमराणा, जिला कोटपुतली-बहरोड़ से ट्रांसफर होकर अब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर बनेंगी, यानी जोधपुर ट्रैफिक की कमान अब उनके पास होगी।​ गोपाल सिंह भाटी: कमांडेंट, पुलिस कमांडो ट्रेनिंग स्कूल, जोधपुर से उन्हें कमांडेंट, राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (RPTC), जोधपुर पद पर पदस्थापित किया गया है।​ राजवीर सिंह चम्पावत: अभी तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, झुंझुनूं थे, अब इन्हें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंटेलिजेंस सिक्योरिटी/प्रोटोकॉल, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पद पर लगाया गया है।​ देखें पूरी तबादला सूची –

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *