जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया आयोजन

भास्कर न्यूज | सरायकेला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुक्रवार को एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डीएलएसए रमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। विभिन्न पंचायतों, प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में तैनात पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) और अधिकार मित्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश ने पीएलवी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न्याय तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करने में अहम योगदान देते हैं। उन्होंने उन्हें न्यायिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताया। जिला बार एसोसिएशन के सचिव देबाशीष ज्योतिषी ने गुड सुमरियन कानून और सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले नागरिकों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। मुख्य एलएडीसी दिलीप शाह ने गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकारों और थाने स्तर पर पीएलवी की भूमिका पर चर्चा की। वहीं डीएलएसए सचिव तौसीफ मेराज ने पीड़ित प्रतिकर योजना, बाल विवाह निषेध तथा कमजोर वर्गों के पुनर्वास में पीएलवी की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *