6 दिवसीय बैंक सखी प्रशिक्षण का समापन, 18 प्रतिभागी दीदीयों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की

सरायकेला | पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 6 दिवसीय बैंक सखी प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को किया गया। प्रशिक्षण में शामिल 18 प्रतिभागी दीदीयों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जिसके बाद सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक विनय कुमार भगत उपस्थित रहे। उनके साथ बैंक के अधिकारी रवि कुमार और श्याम बेहरा भी मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक भगत ने सभी बैंक सखी दीदियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में जाकर बेहतर सेवा प्रदान करें, ताकि ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सेवाओं की पहुंच और मजबूत हो सके। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य गोविंद राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत सहित अन्य प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *