शनिदेव भक्त मंडली ने विवाह के लिए दी सामग्री

सरायकेला | श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिन्दली बस्ती, आदित्यपुर निवासी मंडली के पुत्री पड्डा गोप के विवाह के लिए ु दान की समान दी। दान सामग्री में लकड़ी का एक पलंग, स्टील का एक अलमारी, लकड़ी का एक ड्रेसिंग टेबल, एक मैट्रेस आदि शामिल है, जिस पर मंडली के द्वारा 20,800 रूपये की राशि खर्च की गई है। इसके लिए मंडली पुत्री के चाचा ने मंडली के समक्ष दान सामग्री का अनुरोध किया था। मंडली पुत्री पड्डा गोप का विवाह 30 नवंबर को दिन्दली बस्ती स्थित शिव मंदिर में संपन्न होने जा रहा है। पड्डा की माता इस दुनिया में नही है और बीमारी के कारण पिता भी चलने_फिरने तक भी असमर्थ हैं। पड्डा के विवाह की सारी जिम्मेदार उसके चाचा के ऊपर है। इस अवसर पर मंडली के संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष, आशीष बनर्जी, माणिक गोराई, रितेन महतो, राकेश विभूति आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *