डीसी को ज्ञापन सौंप स्कूल खुलने व छुट्टी के समय बड़े वाहनों की नो एंट्री की मांग

सरायकेला| भारतीय जनता पार्टी गम्हरिया प्रखंड के महामंत्री कृष्णा दास ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर विद्यालय के खुलने के समय प्रातः 8:45 बजे से पूर्वाहन 9:30 बजे तक एवं छुट्टी होने से पहले अपराह्न 2:45 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक भारी वाहनों की आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहां है कि सरायकेला से जमशेदपुर को जोड़ने वाली हम सड़क पर कई छोटे बड़े सरकारी एवं निजी विद्यालय अवस्थित हैं। जिम सैकड़ो की संख्या में बच्चे प्रतिदिन पैदल और साइकिल से आना-जाना करते हैं। इस दौरान छोटे और बड़े भारी वाहनों का आवागमन काफी तेज गति से होता है। जिससे सड़क पर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग से विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय भारी वाहनों की आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *