संविधान के प्रति अपना सम्मान जताया एनसीसी कैडेट्स ने मार्च-पास्ट किया

भास्कर न्यूज |पामगढ़ चैतन्य विज्ञान व कला महाविद्यालय (स्वशासी) पामगढ़ में बुधवार को राजनीति शास्त्र विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान की महत्ता, नागरिकों के अधिकार व कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर से रैली निकालकर की गई, जो अंबेडकर चौक तक पहुंची और वहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रैली फिर महाविद्यालय पहुंची, जहां मल्टीपरपज हॉल में परिचर्चा का आयोजन किया। रैली में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित मार्च-पास्ट कर संविधान के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। प्राचार्य डॉ. वीके गुप्ता ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और विद्यार्थियों को संविधान की विशेषताओं से अवगत कराया। संचालक वीरेंद्र तिवारी ने संविधान में वर्णित अधिकारों और कर्तव्यों के संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने कर्तव्यों का पालन उतना ही आवश्यक है, जितना अधिकारों का उपयोग। वरिष्ठ प्रोफेसर विवेक जोगलेकर ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूलभूत सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। शुभदा जोगलेकर ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। आईक्यूएसी समन्वयक चंचल यादव ने समता व समानता के तत्वों पर अपने विचार रखे। रासेयो प्रभारी संजय बघेल ने संविधान की संरचना, निर्माण प्रक्रिया व इसकी विशेषताओं पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान चिरंजीव साहू ने किया और आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक आशुतोष आदित्य ने किया। इस दौरान एनसीसी, रासेयो के स्वयंसेवक सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक व विद्यार्थी की उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *